फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mausee ke ghar se yuvak laapata, anahonee kee aashanka

मौसी के घर से युवक लापता, अनहोनी की आशंका

Tue, 24 Dec 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mausee ke ghar se yuvak laapata, anahonee kee aashanka
थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा को तहरीर देते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
ठठिया(कन्नौज)। मौसी के घर आया युवक पांच दिन बाद लापता हो गया। सुबह बरामदे में चारपाई पर उसके कपड़े और मोबाइल मिला। पास ही खून के निशान मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। डॉग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगधरापुर निवासी सौरभ बाथम (22) पुत्र रामनरेश की ठठिया क्षेत्र के बस्ता गांव में ननिहाल है। यहां रिश्ते में लगने वाली मौसी शांति देवी के घर सौरभ का अक्सर आना-जाना था। 18 दिसंबर से वह मौसी के घर ठहरा था। रविवार शाम खाना खाने के बाद वह बरामदे में चारपाई पर सो गया। सुबह शांति देवी ने चारपाई और एक खूंटी पर उसकी शर्ट, पैंट, बेल्ट, अंगौछा देखा। मोबाइल चारपाई पर पड़ा मिला। चारपाई से 100 मीटर की दूरी तक खून के निशान मिले। दोपहर तक सौरभ के बारे में जानकारी न मिलने पर शांति ने फोन कर रामनरेश को जानकारी दी।
विज्ञापन

शाम को परिवार के साथ पहुंचे रामनरेश ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा के साथ फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड पहुंचा। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने रामनरेश की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed