फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mausam ne lee karavat, sardee badhee, subah nau baje tak raha ghana kohara

मौसम ने ली करवट, सर्दी बढ़ी, सुबह नौ बजे तक रहा घना कोहरा

Sat, 13 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
mausam ne lee karavat, sardee badhee, subah nau baje tak raha ghana kohara
कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाते वाहन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मौसम ने शनिवार को एक बार फिर करवट ली। सुबह घने कोहरे के बाद सर्दी बढ़ गई। पारा तीन डिग्री नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दृश्यता कम रही। कई दिनों से तापमान बढ़ने के बाद अचानक सर्दी से बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हुई। सुबह नौ बजे के बाद आसमान साफ हुआ। 10 बजे के बाद तेज धूप निकली। सुबह घने कोहरे की वजह से न्यूनतम पारा 13 डिग्री से गिरकर 10 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे की धुंध रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन दक्षिण-पश्चिम, चौथे दिन उत्तर-पूर्व और पांचवें दिन पूर्वी हवा पांच से आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सुबह-शाम सर्दी रहेगी। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। मवेशियों को रात के समय छायादार स्थान पर बांधें। मवेशियों को सप्ताह में दो से तीन बार लगभग 500 ग्राम गुड़ दें। गर्भित पशुओं को सर्दी में ज्यादा देर तक न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed