{"_id":"5e29ec888ebc3e4b4450461e","slug":"mathura-ke-harshit-kee-baiting-se-aleegadh-30-ranon-se-haara-kannauj-news-knp540293039","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के हर्षित की बैटिंग से अलीगढ़ 30 रनों से हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के हर्षित की बैटिंग से अलीगढ़ 30 रनों से हारा
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्षित पालीवाल को देते सांसद सुब्रत पाठक व नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र अ
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रही स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को अलीगढ़ और मथुरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। अलीगढ़ टीम के खिलाड़ियों की खराब गेंदबाजी से मथुरा की टीम ने 30 रनों से मैच जीत लिया। इसके साथ ही मथुरा की टीम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मथुरा के हर्षित पालीवाल ने चार चौके व पांच छक्कों की सहायता से सबसे अधिक 69 रन बनाए।
बोर्डिंग मैदान में मथुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। हर्षित के अलावा गौरव ने 34 रनों का सहयोग दिया। जवाब में उतरी अलीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 139 रनों पर ढेर हो गई। पहले बल्लेबाज किशन सिंह ने तीन छक्के व छह चौक ों की मदद से 68 रन बनाए। वह टीम को जिताने में सफल नहीं हो सके। किशन के आउट होते ही टीम के अधिकतर खिलाड़ी आते-जाते रहे। प्रथम पारी के दौरान दर्शकों की संख्या कम रही। दूसरी पारी के दौैरान मैदान दर्शकों से भरा रहा।
मुन्नू की ओर से हर छक्के पर 100 रुपये व 50 रन बनाने पर 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। लायंस क्लब के नईर्मुरहमान कमर की तरफ से पचास रन बनाने खिलाड़ी हर्षित पालीवाल को 2100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। मैच समाप्त होने के बाद सांसद सुब्रत पाठक व नगरपालिका चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री ने हर्षित पालीवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। हर छक्के पर 100 रुपये नगद पुरस्कार भी दिया। बाद में शील्ड देकर सांसद ने चेयरमैन को सम्मानित किया। इस मौके पर पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, आनंद मिश्रा, सजल सिंह, अशोक मिश्रा कानपुर, स्कोरर प्रियांशू वर्मा, आकाश मिश्रा, अंपायर रीतेश शर्मा व जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।