फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mathura Express flew collision loader

मथुरा एक्सप्रेस की टक्कर से लोडर के परखचे उड़े

Sun, 23 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 23 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura Express flew collision loader
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कसबा जसोदा में पश्चिमी केबिन के पास मथुरा एक्सप्रेस की टक्कर से एक लोडर के परखचे उड़ गए। हादसे में ट्रेन में सवार एक यात्री की मौत हो गई और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैक करते समय लोडर पटरी के किनारे आ गया था। टक्कर के बाद लोडर की बॉडी रगड़ने से ट्रेन के इंजन और आठ बोगियों के पावदान क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी होने पर एसपी और रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जीटी रोड से जसोदा पश्चिमी केबिन से तिर्वा की ओर जाने वाले रोड किनारे रविवार शाम 5:20 बजे एक चालक लोडर को रेलवे लाइन किनारे बैक कर रहा था। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा। इससे लोडर का पिछला हिस्सा रेलवे लाइन किनारे पहुंच गया। अचानक कानपुर से कासगंज होते हुए मथुरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इंजन से टक्कर होने के बाद लोडर का पिछला हिस्सा ट्रेन की बोगियों के पायदानों से रगड़ता चला गया।
विज्ञापन


हादसे से ट्रेन की आठ बोगी के पायदान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि ट्रेन की पायदान पर बैठे यात्रियों में से किसी के पैर, घुटने टूटे तो किसी के हाथ समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। करीब आधा किमी के दायरे में घायल यात्री रेलवे ट्रैक किनारे इधर-उधर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब एक किमी दूर जसोदा पुल के पास जाकर ट्रेन रुकी। एक घंटा 20 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। लोगों के मुताबिक यह लोडर सिमरापुर गांव का है। लेकिन हादसे के बाद चालक भाग गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, मंडल रेल अधीक्षक आरके झा, आरपीएफ दारोगा प्रशांत सिंह यादव मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। काफी प्रयास के बावजूद मृतक यात्री की पहचान नहीं हो सकी। वहीं घायल होने में ज्यादातर 20 से 25 वर्ष तक के युवा हैं जो एटा, कानपुर, फर्रुखाबाद व कन्नौज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed