फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   matadaan prakriya se sulajha raam jaanakee mandir vivaad

मतदान प्रक्रिया से सुलझा राम जानकी मंदिर विवाद

Fri, 24 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
matadaan prakriya se sulajha raam jaanakee mandir vivaad
पजिलाधिकारी के आदेश को पढ़कर सुनाते सचिव गौरीशंकर तिवारी। - फोटो : KANNAUJ
तेराजाकेट(कन्नौज)। तिसौली गांव में राम जानकी मंदिर और परिसर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा हो गया है। एसडीएम के निर्देश पर गांव में खुली बैठक कर मतदान प्रक्रिया कराई गई। राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पांच सदस्यों का चयन हुआ। अब इनकी देखरेख में मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ परिसर की जमीन पर फसल और बागवानी की जाएगी।
विज्ञापन

करीब 30 साल पहले तिसौली गांव में बाबा फकीरे लाल वर्मा ने अपनी कृषि भूमि में राम जानकी मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के नाम पर उन्होंने 19 बीघा जमीन दान कर दी थी। उनकी मौत के बाद 2012 में एक पंजीकृत समिति का गठन किया गया। इसमें उदयवीर को अध्यक्ष, बालकराम को कोषाध्यक्ष, महेंद्र, राम चंद्र तथा प्यारे लाल सदस्य बने। मंदिर में तब से इन्हीं लोगों की देखरेख में कृषि भूमि की आमदनी से रखरखाव हो रहा था।
विज्ञापन

रूपेंद्र सिंह ने मंदिर के पैसे का दुरुपयोग का आरोप लगाकर शिकायतें कीं। जांच के बाद मामला अपर जिला जज के पास पहुंचा। न्यायालय ने उपजिलाधिकारी छिबरामऊ को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में मंदिर की देखरेख के लिए सात सदस्यीय समिति के गठन के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने तहसीलदार, उपनिबंधक छिबरामऊ तथा बीडीओ तालग्राम की टीम का गठन कर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सात सदस्यीय समिति के गठन के निर्देश दिए। इसकी तारीख 23 जनवरी निश्चित कर मुनादी कराने के निर्देश दिए। इससे गुरुवार को खंड विकास अधिकारी चंद्र भान सिंह, तहसीलदार छिबरामऊ अभिमन्यु सिंह, उप निबंधक चंद्र भान सिंह यादव तिसौली के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में पहुंचे। यहां पहले से उपस्थित तीन सैकड़ा से अधिक लोगों ने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व सदस्य के लिए गुप्त मतदान को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर रूपेंद्र व सूरजपाल प्रत्याशी हुए। कोषाध्यक्ष के लिए देश सिंह, महेंद्र, गिरेशम, इंद्रेश व रामबरन सहित दस लोग सदस्य के प्रत्याशी हुए। मतदान की प्रक्रिया तीन बजे तक चली। इसमें दो सौ लोगों ने भाग लिया। परिणाम में रूपेंद्र को 131 मत मिलने पर अध्यक्ष घोषित किया गया। सूरज पाल को 69 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रामबरन व सदस्य पद पर सचिन, रामनिवास, मूलचंद्र, राजू यादव तथा प्रमोद कुमार को चुना गया। सात सदस्यीय समिति की तहसीलदार छिबरामऊ ने घोषणा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह यादव (पिंटू), पूर्व प्रधान राम रहीश यादव, लेखपाल कौशल पाण्डेय व रोजगार सेवक हरवीर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed