फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maryaada purushottam shreeraam ka raajyaabhishek

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक

Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
maryaada purushottam shreeraam ka raajyaabhishek
राम दरबार की आरती उतारते चेयरमैन संजय चतुर्वेदी। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। नगर के मोहल्ला संजय नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक धूमधाम से किया गया। चेयरमैन ने पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी सनातन की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन लीलाओं का मंचन रामलीला मैदान में किया गया। लंका विजय कर अयोध्या लौटे श्रीराम का स्वागत हुआ। जगह-जगह पुष्पों की वर्षा की गई। आचार्य पृथ्वीनाथ चतुर्वेदी ने पूजन किया। चेयरमैन संजय चतुर्वेदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का तिलक कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद चेयरमैन ने कमेटी के प्रबंधक जितेंद्रनाथ चतुर्वेदी को मर्यादा पुरुषोत्तम की उत्कृष्ट लीलाओं के मंचन के लिए पगड़ी, माला पहनाकर, अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समाजसेवी विग्नेश चंद्र वर्मा, गिरजेश तिवारी एवं कमेटी के सभी पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रबंधक अवधेश चतुर्वेदी, विनोद शुक्ला, आदेश दुबे, चेतन चतुर्वेदी, मनोज सेंगर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed