{"_id":"656782059eb1499d8a06ad40","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-kannauj-news-c-214-1-knj1005-6058-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
Wed, 29 Nov 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। संदिग्ध हालात में बहन के घर में विवाहिता का दुपट्टे से फंदे पर लटकता शव मिला। शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही।
औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी कमलेश वर्मा ने बताया कि पुत्री साधना की तीन साल पहले कोतवाली क्षेत्र के विनौरा रामपुर गांव निवासी गिरिजाशंकर के साथ शादी की थी। गांव में दो पुत्री सरिता और सीमा की भी शादी हुई है। शादी के कुछ दिन बाद पुत्री साधना और पति का आपस में विवाद हो गया था। इसके बाद पुत्री साधना बहनों के घर में रहने लगी थी। पति गिरिजाशंकर दूसरी शादी करने की तैयारी करने लगा। इसकी जानकारी पुत्री को हो गई थी। मंगलवार को साधना का शव सरिता के घर के कमरे में लटकता मिला, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।