फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman hanged herself from the fan with her dupatta

Kannauj News: विवाहिता ने पंखे में दुपट्टे से लगाया फंदा

Tue, 31 Mar 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself from the fan with her dupatta
गुरसहायगंज। विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से काम के बाद घर लौटे परिजन को कमरा बंद की शक पर खटखटाया। अनहोनी पर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चौकी इंदिरा नगर के गांव ज्ञानपुर निवासी शिवकांत की शादी करीब तीन वर्ष पहले कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के सेक्टर नौ निवासी छोटे कुशवाहा की 24 वर्षीय पुत्री रिया के साथ हुई थी। शिवकांत बरेली में एक निजी नौकरी करता है जबकि उसके पिता आनंद प्रकाश गंभीर बीमारी (फालिस) से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार को घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे रिया की अपने पति शिवकांत से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इसके कुछ समय बाद रिया ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे जब परिवार के सदस्य खेत से वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। रिया फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच किसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed