फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman found on the noose, accused of murder

फंदे पर मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman found on the noose, accused of murder
ज्योति के परिजनों से बात करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़ (कन्नौज)। बरियामऊ गांव में नवविवाहिता का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका मिला। यह देख ससुरालीजन भाग गए। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरियामऊ गांव के राजीव वर्मा का विवाह थाना ठठिया के फतुआपुर गांव की ज्योति(19) से नवंबर में हुआ था। बुधवार सुबह ज्योति का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष को सूचना देकर ससुरालीजन शव घर पर छोड़कर भाग गए। मायके पक्ष ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस ने आसपास के लोगों से परिवार के बर्ताव आदि की जानकारी ली। ज्योति के भाई महेंद्र कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है।
विज्ञापन

वहीं सीओ दीपक दुबे का कहना है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने उत्पीड़न की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed