फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman expelled for not giving two lakh rupees

Kannauj News: दो लाख रुपये न देने पर विवाहिता को निकाला

Sat, 14 Jan 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Married woman expelled for not giving two lakh rupees
तिर्वा। दो लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आठ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उहिदापुर गांव निवासी मोहनी देवी ने बताया कि उसकी शादी 30 जून 2019 को थाना तालग्राम क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी उदयभान के साथ हुई थी। शादी मे पिता ने दहेज देकर विदा किया था पर ससुराल वाले खुश नही थे। पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उनकी मांग जब पूरी नही हुई तो ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को पति उदयभान, सास सुशीला, ससुर श्रीकृष्ण, जेठ रोहित, जेठानी नीतू, ननद ममता, नीलम व मामी रूपा के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

-----
पानी निकासी के विवाद में दो महिलाएं घायल
तालग्राम। थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी नन्ही देवी ने बताया कि दरवाजे पर गांव के अशोक और पत्नी सुरती पानी बहा रहे थे। मना किया तो गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरी पक्ष की सुरती ने नन्ही देवी और पति सतीश पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed