फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman dies, lover accused of poisoning her cold drink

Kannauj News: विवाहिता की मौत, प्रेमी पर कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप

Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, lover accused of poisoning her cold drink
मिरगावां (कन्नौज)। मायके आई विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने पड़ोस के एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। बताया जा रहा है कि क्षुब्ध होकर प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के गांव मिरगावां निवासी उदय नारायण जोशी की पुत्री अंजली का गांव के एक युवक से काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने अंजली की शादी जनपद फर्रुखाबाद पांचाल घाट निवासी युवक से 11 जुलाई 2024 को हुई थी। प्रेमी युवक ने उसकी ससुराल में दखलंदाजी की। तब अंजली को ससुरालीजनों ने मायके भेजकर रिश्ता तोड़ दिया था। परिजनों ने सात अप्रैल 2025 को अंजली की दूसरी शादी जनपद लखीमपुर खीरी के गांव औरंगाबाद निवासी युवक के साथ की थी। 16 अप्रैल को अंजली चाचा श्रीनारायण की बेटी राखी की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई। 18 अप्रैल को अंजली बरामदे में सो रही थी, तभी मां ने प्रेमी युवक को बाहर निकलते हुए देखा। वह अंजली के पास पहुंची तो उसकी हालत खराब थी। अंजली ने बताया कि प्रेमी युवक ने उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई है।
विज्ञापन

परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने अंजली को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह अंजली की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई मनीष कुमार ने प्रेमी युवक पर बहन को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि एसपी की आदेश पर घटना की जांच की जा रही है। विवाहिता ने जहर खाया होगा, पहले तो परिजन चुपचाप इलाज कराते रहे और जब उसकी मौत हो गई तो अंतिम संस्कार कर दिया। अब पड़ोस के युवक पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed