{"_id":"616db85bdc9c074c43007a07","slug":"married-woman-beaten-up-evicted-from-home-report-filed-against-four-people-including-husband-kannauj-news-knp6589721186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटा, घर से निकाला, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को पीटा, घर से निकाला, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना तालग्राम के भवानीसराय गांव निवासी ममता पुत्री रामशंकर शर्मा ने बताया कि उसकी शादी फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के जाजपुर निवासी नीरज से पांच साल पहले हुई थी। ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। भाई ने कार देने में असमर्थता जताई तो यह लोग प्रताड़ित करने लगे। कई-कई दिन तक भूखा रखा। रिश्तेदारों की पंचायत हुई। ससुरालीजन नहीं माने। आठ अक्तूबर को पति नीरज, सास मीना, देवर सूरज, ननद शालू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
वहीं उप निरीक्षक कमल भाटी का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच सीओ सदर शिव प्रताप सिंह करेंगे।