फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married's death, in-laws accused of murder

विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Fri, 12 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Married's death, in-laws accused of murder
नीतू की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
नजरापुर(कन्नौज)। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी सोनू पुत्र उदयवीर का विवाह डेढ़ साल पहले कन्नौज कोतवाली के सहिल्लापुर गांव निवासी रामविष्णु की पुत्री नीतू (20) से हुआ था। पांच माह पहले नीतू ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। सोनू दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात नीतू की तबीयत बिगड़ गई। इस पर ससुरालियों ने परिजनों को सूचना दी। ससुरालियों के साथ विवाहिता के परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रेफर होने के बाद कानपुर जाते समय मौत हो गई। मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। नीतू के भाई लालजी समेत परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि यह लोग अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न किया जाता था। ससुरालियों ने गर्दन दबाकर हत्या कर दी। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed