फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Market closed in the city due to police action

Kannauj News: पुलिस की कार्रवाई पर नगर में बाजार बंदी

Thu, 22 May 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Market closed in the city due to police action
छिबरामऊ। छात्रा रुचि को न्याय दिलाने की मांग करने वाले लोगों पर पुलिस ने दो बार लाठीचार्ज किया था। साथ ही 15 लोगों को नामजद करते हुए 160 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को नगर में व्यापक बाजार बंदी रही।
विज्ञापन



अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई व व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर बाजार बंदी का आह्वान किया था। नगर के मुख्य मार्ग पर व्यापक बाजार बंदी नजर आई। एक-दो दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले, लेकिन अधिकांश दुकानें बंद होने पर इन लोगों ने भी कुछ देर बाद शटर गिरा दिए। गुड़ मंडी, किराना बाजार व कृषि उत्पादन मंडी समिति में कारोबार पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed