फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mareej kee nahin huee dekhabhaal to deeem ko kar diya phon

मरीज की नहीं हुई देखभाल तो डीएम को कर दिया फोन

Sun, 27 Oct 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
mareej kee nahin huee dekhabhaal to deeem ko kar diya phon
तीमारदारों से वार्ता करते सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सौ शय्या अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज की देखभाल में लापरवाही बरती गई तो परिजनों ने डीएम को फोन लगाकर व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए शिकायत कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीएमएस को फोन कर तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खड़िनी निवासी रामनरेश भदौरिया को डेंगू से पीड़ित होने पर नगला दिलू स्थित सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को इनके रिश्तेदार मानव संसाधन विकास मंत्रालय में तैनात प्रशांत सिंह व अनुज सिंह देखने आए तो अस्पताल स्टाफ के साथ ही चिकित्सक लापरवाह दिखाई दिए। प्रशांत सिंह के मुताबिक परिजनों ने कई बार चिकित्सक को बुलाया, वह नहीं आए। इससे नाराज प्रशांत ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को फोन लगा दिया। उन्हाेंने चिकित्सकों के लापरवाही बरतने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव को फोन कर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम का फोन आने के बाद डॉ. कुलदीप यादव इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां मरीज के परिजनों से जमकर बहस हुई। यहां मौजूद कुछ अन्य मरीजों के तीमारदार भी चिकित्सकों पर बाहर से दवा मंगवाए जाने का आरोप लगाने लगे। इस संबंध में सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि मरीज का बेहतर उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी ड्यूटी पर डॉ. अजय कुमार तैनात थे। वह वार्ड में ही थे। इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed