फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   manrega

कोरोना काल में 10 फीसदी महिलाओं को ही मनरेगा में काम

Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
manrega
जसौली ग्राम पंचायत में तालाब का सुंदरी करण करती महिलाएं - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आधी आबादी को काम देने पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना संकट काल में गैर राज्यों से लौटे प्रवासियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। मनरेगा में महिलाओं की कम से कम 33 प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए, लेकिन जिले में 10 प्रतिशत से कम महिलाएं ही काम पा रही हैं।
विज्ञापन

शासन की तमाम कवायद के बाद भी अधिकांश जिलों में मनरेगा में महिलाओं की संख्या बढ़ने की बजाय कम होने लगी। इससे शासन ने जिला स्तर पर मनरेगा में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके बाद मेें जिले में कुछ स्थिति सुधरी, लेकिन बाद में हालात पूर्ववत हो गए। जिले में डेढ़ लाख जॉब कार्डधारक हैं। 69217 हजार मानव दिवस सृजित किए किए गए। इसमें अभी तक 10 प्रतिशत महिलाओं को ही रोजगार मिला है, जबकि शासन के निर्देशानुसार 33 प्रतिशत होना चाहिए।
विज्ञापन

पुरुषों को अधिक मिलता है काम : मेहनत में पुरुषों ने महिलाओं को पीछे ढकेल दिया है। यही वजह है कि प्रधान और सचिव मनरेगा में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को ज्यादा काम दे रहे हैं। मनरेगा के तहत मिट्टी से संबंधित काम कराया जाता है। जिम्मेदारों का तर्क है कि मिट्टी उठाने आदि के काम में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं कम काम कर पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के डीसी रामसमुझ ने कहा कि मनरेेगा के तहत मिट्टी का काम कराया जा रहा है। शासन ने इसमें महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर बल देने के निर्देश दिए हैं। आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाओं को काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed