{"_id":"5dc9afcf8ebc3e5b18161850","slug":"manoj-massacre-important-clues-found-revealed-soon-kannauj-news-knp5252249193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज हत्याकांड: मिले अहम सुराग, जल्द खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज हत्याकांड: मिले अहम सुराग, जल्द खुलासा
विज्ञापन
मृतक मनोज गुप्ता (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। होटल संचालक मनोज गुप्ता हत्याकांड में शीघ्र ही हत्यारोपियों का पता चल सकता है। पुलिस ने अपनी जांच की दिशा को ही बदल दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसने जांच की दिशा को ही बदल दिया है। दो से तीन दिन में हत्याकांड से पर्दा उठने का अनुमान लगाया जा रहा है।
कस्बा बेवर निवासी होटल संचालक मनोज गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की हत्या को 13 दिन का समय बीत चुका है। पुलिस की तीन टीमें लगातार हत्याकांड से पर्दा उठाने में जुटी हुई हैं। हत्याकांड में नामजद आरोपी बनाए गए छत्रपाल उर्फ मुन्नू यादव फौजी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र के अलावा पड़ोसी जनपदों में भी पुलिस ने दबिशें दीं लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। सूत्रों की मानें तो हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिससे जांच की दिशा ही बदल गई है। हालांकि पुलिस के अधिकारी अभी तक इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है दो से तीन दिन के अंदर इस हत्याकांड से पर्दा उठ सकता है।
गौरतलब है कि 28 अक्तूबर की सुबह प्रेमपुर के पास जीटी रोड के किनारे स्थित होटल के संचालक मनोज गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई नरेंद्र गुप्ता ने विशुनगढ़ रोड निवासी छत्रपाल उर्फ मुन्नू यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।