फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Manish and Khushboo top the 1600 meter race

Kannauj News: 1600 मीटर दौड़ में मनीष और खुशबू अव्वल

Wed, 24 Dec 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Manish and Khushboo top the 1600 meter race
छिबरामऊ। सुभाष अकादमी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को मैराथन दौड़, लेमन स्पून रेस, तीन टांग दौड़ और रस्सा-कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा दो से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



कक्षा नौ से 12 तक रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में लड़कों में सीबी रमन हाउस विजेता रहा। वहीं कलाम हाउस उपविजेता रहा। लड़कियों में कलाम हाउस विजेता तथा रमन हाउस उप विजेता रहा। पीजी से प्रथम वर्ग में लेमन स्पून रेस में भाभा हाउस के अभय प्रथम, रमन हाउस के वैदिक द्वितीय, लड़कियों में जेसी बोस हाउस की साक्षी प्रथम, कलाम हाउस की आकृति द्वितीय रहीं। वहीं कक्षा छह से आठ तक मैराथन दौड़ में जेसी बोस हाउस के गौरव प्रथम, कलाम हाउस के मृदुल पाल द्वितीय तथा लड़कियों में कृष्णा प्रथम एवं अर्चिता द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा दो से पांच तक तीन टांग दौड़ कलाम हाउस के कृष्णा प्रथम, भाभा हाउस के लवकुश द्वितीय, लड़कियों में कलाम हाउस की गौरी प्रथम, भाभा हाउस की मनी एवं अक्षिता द्वितीय स्थान पर रही। इस दौरान निदेशक राजेश सक्सेना, प्रधानाचार्य प्रवीन यादव, दिनेश कमल, धीरज कुमार, रश्मि पांडेय, रामभक्त शर्मा, सपन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed