फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mangalavaar seejan ka sabase sard din, paara 5.8 par pahuncha

मंगलवार सीजन का सबसे सर्द दिन, पारा 5.8 पर पहुंचा

Wed, 25 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mangalavaar seejan ka sabase sard din, paara 5.8 par pahuncha
बाजार में गर्म कपड़े खरीदते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गलन भरी हवाओं से दिन में निकलने वाली धूप बेअसर है। मंगलवार को पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाओं के कारण धूप से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान साफ दिखा। कोहरा नहीं था। सर्द हवाएं चलने से पारा 11 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 5.8 के स्तर पर पहुंच गया। इससे लोग कांपने लगे। गलन के चलते लोग दिन चढ़ने तक घरों में दुबके रहे। कामकाज वाले लोग ही बाहर निकले। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी बरकरार रही। दोपहर में भी बाइक सवार मफलर बांधे रहे। महिलाएं शॉल ओढ़ कर निकलीं। सर्दी के बचाव को लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन

शाम ढलने के सर्द हवाएं फिर कहर ढाने लगीं। व्यापारी जल्द दुकानें बंद कर घर चले गए। इससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा दिखा। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। सुबह के समय शहर के बस अड्डे समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने पड़े। लोग घंटों खड़े होकर तापते रहे। कई जगहों पर अलाव न जलने की शिकायतें भी रहीं। मौसम वैज्ञानिक ने 25 दिसंबर को बारिश की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कोहरे के साथ आसमान में बदली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed