फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   manchalo ko pita

महिला सिपाहियों ने मनचलों को दौड़ाकर पीटा, एक हिरासत में

Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
manchalo ko pita
कन्नौज। वैलेंटाइन डे पर मनचलों को सबक सिखाने के लिए शुक्रवार को महिला सिपाहियों की टोली बिना वर्दी के गश्त पर निकली। शहर के पीएसएम कालेज के पास कुछ मनचलों ने कालेज की लड़कियां समझ कर महिला सिपाहियों से छींटाकशी कर दी। इसके बाद सिपाहियों ने मनचलों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। एक मनचले को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के आदेश पर शुक्रवार का वैलेंटाइन-डे पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। हाल में ही पुलिस विभाग में भर्ती हुई छह महिला सिपाहियों को जिले ंमें पहली तैनाती मिली है। इन महिला सिपाहियों को मनचलों को शोहदों व मनचलों को दबोचने का टॉस्क सौंपा गया। यह सिपाही सादे कपड़ों में गश्त पर निकली। महिला सिपाहियों ने शहर के फूलमती देवी मंदिर, लाखन तिराह और पीएसएम डिग्री कालेज के पास गश्त किया। दोपहर करीब 12 बजे महिला सिपाहियों को देखकर कुछ मनचले युवकों ने उन्हें देखकर छींटाकशी कर दी। इसके बाद महिला सिपाहियों ने दौड़ा दौड़ा कर मनचलों को पीटा। इस दौरान एक मनचले को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सादे कपड़े में महिला सिपाही गश्त पर रही हैं, लेकिन मनचलों की पिटाई की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed