फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Manager's son got selected in NTPC Railway

Kannauj News: प्रबंधक के बेटे का हुआ एनटीपीसी रेलवे में चयन

Tue, 09 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 09 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Manager's son got selected in NTPC Railway
तालग्राम। ऊमरपुर श्री राधेश्याम इंटर कॉलेज के प्रबंधक के पुत्र का एनटीपीसी (नान टेक्निकल पापुलर कैटिगरी) रेलवे में चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ऊमरपुर निवासी स्कूल प्रबंधक बीरेंद्र कुमार वर्मा के पुत्र अवनीश कुमार वर्मा ने रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए जनवरी 2019 में आवेदन किया था। कोरोना के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। 16 फरवरी 2021 को पहली परीक्षा दी थी। रिजल्ट के बाद 17 जून 2022 को मुख्य परीक्षा में शामिल हुए और सफल रहने पर 23 जुलाई को 2022 को इंटरव्यू हुआ।अवनीश ने बताया कि उसने श्री राधे श्याम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। इसके बाद कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की है। रेलवे में एनटीपीसी में चयन हुआ है। 11 मई को बंगलौर में ज्वाइन करने को लेटर मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गृहिणी मां मायादेवी व पिता और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed