{"_id":"6af4b18d325c79506204922b","slug":"man-dies-by-suicide-driven-by-distress-over-wife-not-returning-from-her-maternal-home-kannauj-news-c-214-1-knj1007-159106-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी के मायके से न लौटने पर तनाव में युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी के मायके से न लौटने पर तनाव में युवक ने दी जान
विज्ञापन
छिबरामऊ। छह महीने से पत्नी के मायके में रहने और वापस न लौटने से परेशान एक युवक ने बुधवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर सौ शैया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के नगला पृथ्वीपुर (पोस्ट खुबरियापुर) गांव निवासी जीतू (30) किसान थे। वह खेती के साथ पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन के मुताबिक, जीतू की पत्नी प्रियंका छह महीने से मायके में रह रही थी। जीतू कई महीनों से उसे वापस घर आने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं लौटी। इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में रहता था।
जीतू ने घर के एक कमरे में कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
दो मासूम बच्चों को छोड़ गया जीतू
जीतू अपने पीछे बेटा बिट्टू और बेटी आराध्या को छोड़ गया है। मां शशिकला का बेटे की मौत से रो-रोकर हाल बेहाल है। वह दो भाइयों जीतू और अरुण में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें गुड्डी और नन्ही हैं। परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी संभाल रहे जीतू की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।