फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   makar sankraanti aaj, nahin hoga saamoohik snaan, seemaen seel

मकर संक्रांति आज, नहीं होगा सामूहिक स्नान, सीमाएं सील

Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
makar sankraanti aaj, nahin hoga saamoohik snaan, seemaen seel
मेहंदी घाट का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा समेत अन्य अफसर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर सामूहिक स्नान नहीं होगा। बुधवार रात से बैरिकेडिंग लगाकर सीमाएं सील कर दी गईं। ट्रैक्टर या अन्य वाहनों से ज्यादा संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। एक-एक कर स्नान करने की छूट रहेगी। वहीं डीएम व एसपी ने दोपहर में मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। अफसरों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

मकर संक्रांति आज (गुरुवार) है। बुधवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा ने संयुक्त रूप से मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मकर संक्रांति पर गंगा घाटों व आसपास भीड़ नहीं होने दी जाएगी। इससे कोरोना संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने कहा कि मेहंदी घाट के अलावा जलेसर, चियासर में गंगा स्नान करने बड़े पैमाने पर आने वाले श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। यहां भीड़ इकट्ठी नहीं होने दी जाएगी। श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी के पालन व मास्क लगाने की अपील की गई। डीएम ने डीपीआरओ को तटों की साफ सफाई और महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने तटों पर बल्ली लगाने के लिए कहा। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्टीमर पर सभी तटों पर गोताखोरों व अन्य वालंटियर को तैनात रखने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ शिव प्रताप सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ज्योति कुमार, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां रहेगा पुलिस का पहरा
मेहंदी घाट गंगा पुल, पीपापुल कुसुमखोर, सिंघीरामपुर ग्राम मधवापुर, रामाश्रम फर्रुखाबाद रोड काली नदी पुल, गुगरापुर बार्डर, चपुन्ना औरैया बार्डर, पल्यौरा बार्डर याकूतपुर रोड, जडेर, गूरा पछायेपुर्वा तिराहा, सैय्यापुर तिराहा, उमर्दा बार्डर बेला-औरैया रोड, गंगवापुर, अज्योर बंबा पुलिया, विषधन, सुर्सी, शरीफाबाद इटावा बार्डर आदि जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर जिलों से आने वालों पर होगी सख्ती
कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर सख्ती की है। मकर संक्रांति पर हर साल इटावा, जालौन, हमीरपुर, उरई, औरैया, हरदोई समेत अन्य स्थानों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मेहंदी घाट, जलेसर समेत अन्य घाटों पर स्नान के लिए पहुंचते हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को भीड़ के रूप में जिले में आने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed