फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   majik dori me fai? to office band

samajik dori me fai। to office band

Mon, 27 Apr 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
majik dori me fai? to office band
छिबरामऊ। तहसील परिसर में स्थित उपनिबंधन कार्यालय का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों की भीड़ देख डीएम भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि यदि सामाजिक दूरा का पालन न हुआ तो कार्यालय को बंद करा दिया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम राकेश कुमार तहसील परिसर में पहुंचे। उन्होंने उप निंबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैनामा लेखकों के बस्तों के अलावा कार्यालय में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी। डीएम ने सब रजिस्ट्रार चंद्रभान यादव से कार्यालय में हो रहे कार्य की जानकारी ली और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई के साथ पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने दो टूक कहा कि यदि इसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ तो उप निबंधन कार्यालय को बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने डीएम से की थी शिकायत
शनिवार को उप निबंधन कार्यालय में काफी भीड़ एकत्रित हुई और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाकर कार्य किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू ने डीएम राकेश कुमार मिश्रा से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि नगर से मात्र सात किलोमीटर दूर बहादुरपुर गांव हॉट स्पॉट बना हुआ है, इसके अलावा समधन भी हॉटस्पॉट है। इसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। मामले की गंभीरता को देख डीएम ने उप निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed