{"_id":"605b80068ebc3ee64d5de27d","slug":"mainar-ke-virodh-mein-kiya-pradarshan-esadeeem-ko-saumpa-gyaapan-kaha-nahar-pahale-se-hai-kaam-band-kiya-jae-kannauj-news-knp619708018","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर के विरोध में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- नहर पहले से है, काम बंद किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर के विरोध में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- नहर पहले से है, काम बंद किया जाए
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते नगला बल्देव के लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगला बल्देव के लोगों ने गांव से निकाली जा रही माइनर के विरोध में बुधवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर माइनर का काम बंद कराने की मांग की।
गांव के लोग सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे। इन्होंने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गांव में सिंचाई विभाग नहर का निर्माण करा चुका है। शिवरतन सिंह, शिवराज सिंह, श्याम सिंह, रन्नो देवी, श्यामल सिंह, सुनील सिंह, पान कुमारी, वीरेंद्र सिंह, नवाब सिंह, जवाहर सिंह, अजय पाल की जमीन नहर में अधिगृहीत की जा चुकी है। अब बची जमीन से माइनर निकाली जा रही है। इन लोगों की बची दूसरे नंबरों की आराजी माइनर में जा रही है। ऐसे में यह भूमिहीन होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। गांव में पहले से नहर होने से माइनर की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद भी नुकसान किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से माइनर की कार्रवाई को इसी स्तर पर समाप्त कराने की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, शिवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामनिवास, सुभाष चंद्र, रमेश चंद्र, सुनील कुमार, जसवंत सिंह, विजेंद्र सिंह, द्रगपाल सिंह, अनेग सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।