फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mahotsav Shuru

छिबरामऊ महोत्सव का शुभारंभ किया

Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mahotsav Shuru
दीप जलाकर वर्चुअल छिबरामऊ महोत्सव का शुभारंभ करतीं अध्यक्षा इंदिरा दुबे। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन व पर्यावरण चिंतन के साथ सातवां छिबरामऊ महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव में तीन दिन तक प्रतियोगी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव की अध्यक्ष इंदिरा दुबे ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव नगर की नई पीढ़ी को अपने नगर के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देता है। यह ऐसा मंच है, जिस पर हुनर की कसौटी पर प्रतिभाओं को परखा जाता है। संदीप सेंगर के संचालन में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

सौक्वम्या पाठक ने सरस्वती वंदना पर भावपूर्ण नृत्य किया। गोलू शर्मा के निर्देशन में उनकी एकेडमी के ग्रुप ने गणेश स्तुति की। महोत्सव के सदस्य शशिकांत शुक्ला व संजीव चौहान ने महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डाला। महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण एवं बाल गोष्ठी के दौरान भारत सरकार के डीआरडीओ में कार्यरत प्रदीप पाल ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण संवैधानिक अधिकारों के साथ संवैधानिक जिम्ेमेदारी भी है। बिहार से तुलसी एवं नीम फाउंडेशन के धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि साफ कपड़ा, साफ पानी जैसे ही साफ वातावरण को पसंद करना चाहिए। दिल्ली के नितेश शर्मा ने एक साल तक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का मंत्र दिया। कानपुर के बाबुल वर्मा ने हर किसी को उपहार में एक पौधा देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य समिति के हिमांशु सक्सेना, वैभव पांडेय, सुमन मिश्रा, ज्ञानेश दुबे, अशोक सविता, प्रणव सक्सेना, सचिन गुप्ता, रफाकत खान, अर्पण, सोहेल खान, धर्मेंद्र शर्मा व पीयूष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed