फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila ne kiya aatmadaah ka prayaas, tahaseel mein hadakamp

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, तहसील में हड़कंप

Mon, 28 Dec 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
mahila ne kiya aatmadaah ka prayaas, tahaseel mein hadakamp
एसडीएम कार्यालय के सामने केरोसिन से सराबोर बैठी महिला। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। फर्रुखाबाद रोड पर करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत न सुने जाने पर महिला ने सोमवार को तहसील परिसर में केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने महिला को शांत कराया। बाद में अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बिरतिया निवासी बेबी पत्नी अशोक कुमार सोमवार को तहसील पहुंच गईं। एसडीएम कार्यालय के सामने बेबी ने साथ लाई पिपिया से केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया। इसके बाद माचिस से आग लगाने का प्रयास करने लगीं। यह देख लोगों के होश उड़ गए। बेबी को ऐसा करने से रोका गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को दी। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा देकर बेबी को शांत कराया। महिला के कपड़े केरोसिन से भीगे होने से एसडीएम ने परिजनों से दूसरे कपड़े मंगवाकर बदलवाए।
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार ने पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। महिला की शिकायत सही मिलने पर एसडीएम ने निर्माण रुकवा दिया। देर शाम तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने कोतवाल विनोद मिश्रा व पुलिस टीम के साथ जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कब्जे के आरोप में कई लोगों पर मुकदमा
घटना के संबंध में मोहल्ला बिरतिया निवासी दिनेश चंद्र सक्सेना पुत्र श्रीराम सक्सेना की शिकायत पर राजीव सिंह, प्रमोद राजपूत, मो. कामरान, राजू खां, इरशाद खां, जुल्फिकार खां, वकील, फहीम खां व तीन-चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
व्यापारी नेता ने लगाया रंजिशन फंसाने का आरोप
गल्ला आलू व्यापारी संघ के संरक्षक राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर ने बताया कि मेरा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत एडवोकेट का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोगों ने रंजिश में इस प्रकरण में घसीटा है। वह व्यापारी हैं। प्रापर्टी के धंधे से उनका कोई लेना देना नहीं है।

न्यायालय के आदेश पर हो रहा था निर्माण
समाजसेवी इशहाक जमील उर्फ आशू ने बताया कि छिबरामऊ देहात की गाटा संख्या पांच में उनकी जमीन है। यह सड़क के किनारे है। विपक्षियों के विरोध के चलते न्यायालय में वाद दायर किया गया था। न्यायालय ने निर्माण में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न न किए जाने का मेरे पक्ष में आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के अनुरूप ही कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed