{"_id":"5ecd5ed08ebc3e908f68742d","slug":"mahila-ko-peetakar-kundal-aur-nagadee-chheenee-kannauj-news-knp5621817105","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटकर कुंडल और नगदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पीटकर कुंडल और नगदी छीनी
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं आरती।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। इलाके के विकूपुर में शराब के नशे में धुत जेठ ने महिला के साथ मारपीट कर कुंडल और नगदी छीन ली। गंभीर हालत में थाने पहुंची महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
विकूपुर की आरती पत्नी विष्णु दयाल ने बताया कि जेठ शराब पीकर घर आए। वह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर जेठ ने पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। वह पति को बचाने पहुंचीं। तभी उसके सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी मार दी। वह खून से लथपथ गिर पड़ीं। जेठ ने कुंडल और पर्स में रखे एक हजार रुपये निकाल लिए। शोरगुल सुनकर गांव के लोग आ गए। इस पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की।
पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूटपाट की बात फर्जी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।