फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila aur youvak per jaanleva hamla

महिला और युवक पर किया जानलेवा हमला, भर्ती

Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
mahila aur youvak per jaanleva hamla
कन्नौज। मौसमपुर अल्हड़ व पैंदाबाद में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने महिला समेत युवक को घेरकर हमला कर दिया। महिला के गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने दंपति, पिता-पुत्र समेत छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एसआई को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड़ निवासी माला देवी पत्नी जगदीश ने बताया कि वह सोमवार को बाजार से लौट रही थीं। मिथलेश ने पुरानी बातों को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मिथलेश समेत पत्नी मीरा, पुत्र रानू व मोनू आ गए। यह झगड़ा फसाद करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देकर चले गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह पैंदाबाद निवासी राम लखन पुत्र आशाराम ने बताया कि वह रविवार देर रात खेत में नित्यक्रिया के लिए गए थे। लौटते समय पड़ोसी जोगराज व इनके पुत्र सुबोध ने रास्ता रोक लिया। रंजिश के चलते अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्रों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इससे आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने एसआई को जांच सौंपकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed