फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila adhivaktaon ne sambhaalee aandolan kee baagador

महिला अधिवक्ताओं ने संभाली आंदोलन की बागडोर

Sat, 14 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
mahila adhivaktaon ne sambhaalee aandolan kee baagador
क्रमिक अनशन पर बैठीं महिला अधिवक्ता। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। हसेरन तहसील के विरोध में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन की बागडोर शुक्रवार को महिला अधिवक्ताओं ने संभाली। क्रमिक अनशन के पांचवें दिन अधिवक्ता अंजू पटेल के नेतृत्व में सुंदरी शर्मा व सुमनलता शाक्य अनशन पर बैठीं। वहीं अधिवक्ताओं की हड़ताल 19 वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

अनशन पर बैठीं अधिवक्ता अंजू पटेल ने कहा कि हसेरन तहसील से क्षेत्रीय जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला है। अधिवक्ता सुंदरी शर्मा व सुमनलता शाक्य ने कहा कि सकरावा, सौरिख, खड़िनी समेत आसपास क्षेत्र के किसान भी हसेरन तहसील के विरोध में हैं। बरसात के चलते शुक्रवार को कम संख्या में अधिवक्ता तहसील में आए। हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य नहीं हुआ। रजिस्ट्री दफ्तर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
हसेरन तहसील के विरोध में अधिवक्ताओं के आंदोलन के 19वें दिन भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू, महासचिव ललित प्रताप सिंह व पंकज मिश्रा ने जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सांसद सुब्रत पाठक व डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बृजेश दुबे, फहीमुज्जमा खां, राजीव हजेला, रूपेश दुबे, रजनीश यादव, राजीव सिंह राठौर, केटी मिश्रा, विनीत चतुर्वेदी, संदीप दीक्षित व भाजपा के जिला महामंत्री गौरव दुबे समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed