फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mahadevi Ghat closed for heavy vehicles.

Kannauj News: भारी वाहनों के लिए बंद किया गया महादेवी घाट

Tue, 23 Jun 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mahadevi Ghat closed for heavy vehicles.
कन्नौज। गंगा दशहरा पर्व को लेकर महादेवी घाट की ओर जाने वाले भारी वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा। ताकि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान, पूजा-अर्चना में दिक्कत न हो। डायवर्जन मंगलवार की शाम चार बजे से बुधवार को स्नानार्थियों के आवागमन तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

बताया गया कि हरदोई जिले की तरफ जाने वाले वाहनों को हरदोई मोड कन्नौज जिले से कानपुर रोड अरौल कट बांया आगरा लखनऊ एक्सप्रेस से होते हुए हरदोई उन्नाव, लखनऊ जायेंगे। हरदोई एवं बिलग्राम की ओर से आने वाले वाहनों को बाहरी क्षेत्र में ही रोककर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। ताकि महादेवी घाट मार्ग पर जाम की स्थिति न हो। घाट क्षेत्र एवं मुख्य मार्गों पर अधिकारियों के निर्देश पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था बनाई गई है। श्रद्धालुओं से वाहन को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करने की अपील की गई है। यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि रूट डायवर्जन बुधवार को मेला चलने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

एसपी ने साइबर थाने का किया निरीक्षण
कन्नौज। एसपी विनोद कुमार ने बुधवार को साइबर क्राइम थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कार्यालय सहित परिसर का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम करने एवं लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed