{"_id":"67ddb64e2ee8ddbf8807cf45","slug":"made-physical-relations-by-pretending-to-marry-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127340-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरसहायगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले शादी करने की बात कही तो युवक ने मना कर दिया। परिवार के लोगों ने युवक के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।