{"_id":"66fb03106844cdad320c8696","slug":"made-fake-facebook-id-of-co-sadar-and-asked-for-money-from-young-man-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119251-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीओ सदर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवक से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीओ सदर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवक से मांगे रुपये
विज्ञापन
कन्नौज। साइबर ठग अब पुलिस अफसरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ठगों ने सीओ सदर की फेक फेसबुक आईडी बनाई और उनकी कुछ पुरानी फोटो लगा दीं। इसके बाद लोग सीओ सदर की फेक आईडी से जुड़ने लगे। ठग ने लोगों के मैसेंजर पर मैसेज कर रुपये मांगने शुरू कर दिए। जानकारी मिलते ही सीओ सदर ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर सावधान रहने की हिदायत दी।
सदर सीओ कमलेश कुमार की साइबर ठग ने फेक फेसबुक आईडी बनाई। इसके बाद लोगों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। मामला प्रकाश में तब आया जब मानीमऊ क्षेत्र के मोचीपुर गांव के अनमोल पांडे से सीओ की फर्जी आईडी बनाने वाले ने मैसेज कर मोबाइल नंबर मांगा। अनमोल ने मोबाइल नंबर मांगने का कारण पूछा तो उसने बताया कि एक सीआरपीएफ में अधिकारी है, उसका स्थानांतरण हो गया है और वह घरेलू सामान सस्ती दर पर बेच रहा है। इसके अलावा फर्जी आईडी बनाने वाले ने कई लोगों से रुपये भी मांगे। सीओ सदर ने जानकारी होने पर अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया कि रुपये बिल्कुल न दें। रिपोर्ट करें और उसकाे मित्रता सूची से बाहर कर दें। सीओ ने बताया कि पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।