फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Made a bang in Dhoom Dhoom Macha De

धूम मचा दे धूम में मचाया धमाल

Sat, 07 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 07 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Made a bang in Dhoom Dhoom Macha De

राजकीय मेडिकल कालेज में पिछले तीन दिनों से चल रहे

विज्ञापन
सरगम 2015 के तहत गुरुवार की रात्रि स्टार म्यूजिकल नाइट के तहत स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें टीवी शो सारेगामा पा और इंडियन आइडियल के कलाकारों ने करीब चार घंटे तक स्टेज पर धूम मचा दी।

कार्यक्रम के दौरान ही टीवी शो के कलाकारों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स के अलावा कार्यक्रमों में सहयोग देने वाले कई चिकित्सकों, शिक्षा चिकित्सकों व जनप्रतिनिधियों को डीएम, मेडिकल कालेज के प्राचार्य, सीएमएस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कालेज के प्ले ग्राउंड पर रात्रि नौ बजे से शुरू हुआ। डीएम अनुज कुमार झा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने स्वरांजली टीम के कलाकार पूजा चटर्जी, हेमंत बिरजे, संजीव श्रीवास्तव व तृप्ती को इत्र भेंटकर स्वागत किया।

इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मार्तोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह ने डा. संदीप कौशिक, ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. एसके ध्रुव, इमरजेंसी प्रभारी डा. शादाब, कम्युनिटी मेडिसिन के डा. नरेंद्र तिवारी, डा. प्रदीप खार्या आदि काोसम्मानित किया।

कार्यक्रम के मध्य में मेडिकल स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गणेश प्रतिमा भेंट की। स्वरांजली कार्यक्रम में सारेगामा पा के स्टार कलाकार हेमंत बिरजे ने कई फिल्मी गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उनके गीतों पर मेडिकल स्टूडेंट्स झूमकर नाचे।

इंडियन आइडियल की स्टार कलाकार पूजा चटर्जी ने भी एक दर्जन से अधिक फिल्मी गीतों व पैरोडी गीतों पर गायन व नृत्य के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कलाकार तृप्ती व संजीव श्रीवास्तव ने भी कई गीतों व शेर-शायरियों के साथ गजलें गुनगुनाई।

करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में मेडिकल स्टूडेंट्स ने कलाकारों के प्रदर्शन पर जमकर हूटिंग की। रात्रि डेढ़ बजे के करीब प्राचार्य ने सरगम 2015 के समापन की घोषणा की। इस घोषणा के बाद मेडिकल कालेज के पैरा-12, 13, 14, 15 के गर्ल्स व ब्यायज स्टूडेंट्स एकजुट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed