{"_id":"603d304c8ebc3e769e71472c","slug":"machhalee-vikreta-ne-kishoree-ko-stor-mein-kheencha-shor-machaane-par-maangee-maaphee-kannauj-news-knp6149898190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली विक्रेता ने किशोरी को स्टोर में खींचा, शोर मचाने पर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली विक्रेता ने किशोरी को स्टोर में खींचा, शोर मचाने पर मांगी माफी
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के कटरा मोहल्ले में दुकान पर मछली खरीदने गई किशोरी को पकड़कर दुकानदार ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के कई दुकानदार पहुंच गए। इसके बाद आरोपी ने किशोरी से माफी मांग ली। पीड़िता के बाबा ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार शाम शहर में रहने वाली कक्षा 10 की 14 वर्षीय छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। इस दौरान घर में पालने के लिए मछली लेने वह कटरा मोहल्ले में राहुल की दुकान पर चली गई। यहां राहुल से रंगीन मछलियां दिखाने के लिए कहा। इस बीच राहुल किशोरी को दुकान के अंदर स्टोर रूम में खींच ले गया। वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के दुकानदार पहुंच गए। यह देख राहुल ने उसे छोड़ दिया। सभी लोगों के सामने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद बाबा ने आरोपी राहुल के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।