{"_id":"6054e64f8ebc3e8c955c0eca","slug":"maama-ke-ghar-aaee-bachchee-se-dushkarm-haalat-bigadee-khelate-samay-padosee-ke-yahaan-jaane-par-huee-vaaradaat-kannauj-news-knp6186747104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर आई बच्ची से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी, खेलते समय पड़ोसी के यहां जाने पर हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के घर आई बच्ची से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी, खेलते समय पड़ोसी के यहां जाने पर हुई वारदात
विज्ञापन
कन्नौज। मामा के घर आई चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक है।
हरदोई जिले की चार वर्षीय बच्ची तीन माह पहले सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले मामा के घर आई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब बच्ची खेलते समय पड़ोसी युवक के घर चली गई। दोपहर में सन्नाटे का फायदा उठाकर 40 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बच्ची के रोने पर परिजन दौड़ पड़े। इतने में आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक बढ़ईगीरी करता है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।