{"_id":"612e73088ebc3e7a18371e98","slug":"love-on-instagram-the-matter-reached-kotwali-the-family-handed-over-the-youth-to-the-police-kannauj-news-knp6493900113","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम पर प्यार, कोतवाली पहुंचा मामला, परिजनों ने युवक को पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम पर प्यार, कोतवाली पहुंचा मामला, परिजनों ने युवक को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान युवक-युवती में प्यार हो गया। युवती से मिलने प्रेमी उसके घर पर आ गया। जानकारी पर परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच मामला सुलह समझौते से निपटा।
कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती और उन्नाव जनपद के युवक के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते-करते प्यार हो गया। युवक मंगलवार को युवती के घर आ पहुंचा। युवती के परिजनों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवक ने बताया कि उसे युवती ने मिलने के लिए बुलाया था। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चली बातचीत के बाद पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया।
कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक को पकड़ा था। युवती के परिजनों ने तहरीर नहीं दी। इससे उसे छोड़ना पड़ा।