{"_id":"64b18daa6cb4dd51eb0c1f97","slug":"love-of-mobile-game-girl-absconding-police-caught-her-kannauj-news-c-214-1-knj1003-537-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मोबाइल गेम से प्यार, युवती फरार, पुलिस पकड़ कर लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मोबाइल गेम से प्यार, युवती फरार, पुलिस पकड़ कर लाई
विज्ञापन
कन्नौज। मोबाइल पर गेम खेलते हुए बिहार के युवक के संपर्क में आकर एक युवती उसके साथ चली गई। बिहार से युवक यहां आया और युवती को लेकर फरार हो गया। बाकायदा बिहार में ही कोर्ट मैरिज कर लिया। यहां युवती की मां ने बेटी को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवती को पटना से बरामद कर ले आई है।
मामले तालग्राम थाना क्षेत्र के कस्बा से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि तालग्राम निवासी एक युवती मोबाइल पर फ्री-फायर गेम खेलती थी। इसी गेम को खेलते हुए उसे बिहार के नालंदा जिला के थाना नौसा के ग्राम प्रेमन बिगहा निवासी शुभाष राज से दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे से नंबर बांटा और आपस में बात करने लगे। पिछले करीब एक साल से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने शादी करने का इरादा जताया। इसके लिए घर से भागने का प्लान बना लिया। उसी कड़ी में पिछले स्ताह सुभाष राज यहां आया और युवती को लेकर फरार हो गया। दोनों पटना गए। पटना में ही छह जुलाई को कोर्ट में दोनों ने शादी कर ली। बेटी की तलाश में जुटी उसकी मां को जब दोनों की शादी की जानकारी मिली तो उसने पुलिस को इसकी तहरीर देकर सुभाष राज के खिलाफ मुकदमा करवा दिय। एसआई ज्योति सिंह गौर को मामले की जांच सौंपी गई। वह टीम के साथ पटना गईं और युवती को बरामद कर यहां ले आईं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह बताया कि युवती की मां की शिकायत के आधार पर उसे बरामद कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर उसका बयान दर्ज करवाया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।