{"_id":"58c440554f1c1b374fdc5a34","slug":"lotus-feeding-in-tirva-and-chibaramu-running-bicycle-in-sadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिर्वा और छिबरामऊ में कमल खिला, सदर में दौड़ी साइकिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिर्वा और छिबरामऊ में कमल खिला, सदर में दौड़ी साइकिल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
प्रमाणपत्र लेते सदर विधायक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इत्र नगरी में सपा का गढ़ धराशायी हो गया है। तीन विधानसभा सीटों में भाजपा ने दो सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं, कन्नौज सदर की सीट पर सपा का कब्जा बरकरार है। विधानसभा कन्नौज-198 पर समाजवादी पार्टी से अनिल कुमार दोहरे ने तीसरी बार जीत हासिल की है, इन्हें 99635 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के बनवारी लाल दोहरे रहे हैं। इन्हें 97181 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर बसपा के अनुराग जाटव रहे। इन्हें 44182 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
तिर्वा विधानसभा-197 से भाजपा के कैलाश राजपूत को 100426 मत मिले हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल को 75783 मत मिले हैं। बसपा के विजय विद्रोही को 31871 मत मिले हैं। भाजपा के कैलाश राजपूत ने 24 हजार 257 मतों से सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल को हरा दिया।
विज्ञापन
छिबरामऊ विधानसभा- 196 से भाजपा प्रत्याशी अर्चना पांडेय को एक लाख 12 हजार 209 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर बसपा के ताहिर हुसैन सिद्दीकी को 74 हजार 985 मत मिले हैं। यहां पर सपा के अरविंद सिंह को 72 हजार 663 मिले हैं। भाजपा की अर्चना पांडेय को 37हजार 224 मतों के जीत मिली है।
विज्ञापन