{"_id":"652edc1e40b457fc050fec65","slug":"loot-of-rs-20-lakh-from-saraf-at-gunpoint-kannauj-news-c-12-1-knp1055-443435-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तमंचे के बल पर सराफ से 20 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तमंचे के बल पर सराफ से 20 लाख की लूट
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर में जीटी रोड पर बने फुट ओवरब्रिज के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर सराफ से तकरीबन 20 लाख की जेवर और नकदी लूट ली। सरेशाम हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस ने सराफा व्यापारी से जानकारी लेने के साथ लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला तिवारियान निवासी रामजी वर्मा उर्फ अनिल की सिकंदरपुर में बजरिया रोड पर सराफा की दुकान है। मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। अकबरपुर गांव पार करने के बाद राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के पास पैदल ओवरब्रिज के आगे पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने सराफा व्यवसायी की बाइक में लात मार दी। इससे अनियंत्रित होकर वह जीटी रोड पर गिर पड़े।
लुटेरों ने बाइक रोक कर तमंचा उनके सीने व सिर पर लगा दिए और जेवर और नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे छिबरामऊ की तरफ भाग निकले। सबसे व्यस्ततम जीटी रोड पर सरेशाम हुई लूट की वारदात की सूचना पर नगर के कई सराफा कारोबारी मौके पर पहुंच गए। बैग में तकरीबन 20 लाख के जेवर-नकदी बताए गए हैं।