फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lokadaun mein naukaree chhootee, khetee mein dhoondh liya rojagaar

लॉकडाउन में नौकरी छूटी, खेती में ढूंढ लिया रोजगार

Mon, 22 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
lokadaun mein naukaree chhootee, khetee mein dhoondh liya rojagaar
एमबीए कर खाती करने वाले विनीत द्विवेदी। - फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ। लॉकडाउन में रियल इस्टेट कंपनी में छह लाख सालाना पैकेज की नौकरी छूट गई तो एमबीए युवक ने नौकरी में रोजगार ढूंढ लिया। जायद में उन्नत तकनीक से मक्का, मूंगफली, उड़द और मूंग की फसल की बुआई की, फसल अच्छी लहलहा रही है।
छिबरामऊ ब्लॉक के नौगाई गांव निवासी 39 वर्षीय विनीत द्विवेदी ने साल 2007 में पंजाब के रिम्प्ट (रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) से एमबीए किया था। 2010 में नोएडा की एक आईटी कंपनी ने छह लाख पैकेज में कैंपस में ही सेलेक्शन कर लिया। कुछ महीने बाद ही आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ विनीत ने रियल इस्टेट कंपनी ज्वाइन कर ली। लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई। इस पर विनीत गांव लौट आए और खेतीबाड़ी शुरू कर दी। विनीत के पास 30 बीघा खेती है। इसमें उन्होंने जायद में उन्नत तकनीक से मक्का, मूंगफली, उड़द व मूंग की फसल की बुआई की है। विनीत ने बताया कि फसल अच्छी है।
विज्ञापन

सब्जी, फूल में अधिक मुनाफा
विनीत ने बताया कि खेती में अच्छे मुनाफा के लिए किसानों को पारंपरिक फसलों से हटकर सोचना होगा। उन्होंने बताया कि गोभी, मिर्च पौध तैयार कर रह हैं और मूली, गाजर, धनिया की बुआई भी कर दी है। फूलों की खेती भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृदा परीक्षण के बाद ही फसल बोएं किसान
विनीत बताते हैं कि फसल बोने से पहले किसान खेत की मिट्टी का परीक्षण अवश्य कराएं। इससे खेत में जिन सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होगी, उनकी भरपाई हो जाएगी और उपज अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed