फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lokadaun ka asar, gharon mein huee jume kee namaaj

लॉकडाउन का असर, घरों में हुई जुमे की नमाज

Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
lokadaun ka asar, gharon mein huee jume kee namaaj
गढ़ैया मस्जिद के बाहर तैनात होमगार्ड। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/गुरसहायगंज/समधन। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने पर एफआईआर का असर शुक्रवार को देखने को मिला। अधिकांश मस्जिदों में ताले लटक गए। कई मस्जिदों में घर पर नमाज अदा करने की अपील चस्पा की गई थी।
विज्ञापन

गढै़या मस्जिद पर इमाम की ओर से घरों पर ही नमाज अदा करने का नोटिस चस्पा किया गया। एसपी के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों ने मस्जिदों का निरीक्षण किया। गुरसहायगंज में सभी मस्जिदों में सन्नाटा रहा। शुक्रवार को शहर की कई मस्जिदों में ताले लटके मिले। वहीं समधन की जामा मस्जिद के इमाम व जमीयत उलमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना कलीम खान ने सभी मस्जिदों के मौलानाओं से कहा कि घर पर ही नमाज अदा करें। इसके बाद मस्जिदों में ताले लगा दिए गए। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से घरों पर ही नमाज और पूजा करने की अपील की गई।
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज अदा करने में छह पर मुकदमा
कन्नौज। प्रतिबंध के बाद भी गुरुवार को मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा कर रहे छह लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिले में सौरिख के बाद यह दूसरा मामला है। गुरुवार शाम जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रताप सिंह क्षेत्र के जसौली गांव में लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे थे। तभी गांव की मौसिया मस्जिद में कुछ लोगों के नमाज पढ़ने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचने पर मोहजिब फैय्याज खां, अंसार मुतवल्ली, नफीज, मो. रफीक, जामिद अली और हाफिज पुत्र बबलू नमाज अदा कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने सभी लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों के बाहर नोटिस चस्पा, पुलिस रही तैनात
छिबरामऊ/तालग्राम। जुमे की नमाज के चलते प्रशासन सख्त रहा। नगर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। अफसर जायजा लेते रहे। कुछ मस्जिदों के बाहर नोटिस चस्पा कराए गए थे। तालग्राम कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन के कारण जुमे की नमाज घरों में अदा की गई। पुलिस मस्जिदों के आसपास मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तालग्राम की जामा मस्जिद, दर्जी मस्जिद, सुल्तान मामा, नूरानी, निबियाताले, रसूलाबाद, अकरमाबाद, ताहपुर में मस्जिदों के आसपास पुलिस बल मौजूद रहा।

मंदिर के कपाट कराए बंद
तालग्राम। आदमपुर कपूरापुर दुर्गागंज मंदिर में नवरात्र महोत्सव पर भीड़ के चलते पुलिस ने पहरा सख्त कर दिया है। मंदिर के कपाट बंद करा दिए गए। दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर दो दिन से लोगों की सुबह से ही भीड़ लग रही थी। पुलिस ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए कपाट बंद करा दिए गए। पुजारी इंद्रजीत को लॉकडाउन तक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed