फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lokadaun: bhookh aur pyaas se tadap rahe govansh

लॉकडाउन: भूख और प्यास से तड़प रहे गोवंश

Fri, 24 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
lokadaun: bhookh aur pyaas se tadap rahe govansh
गोशाला में भूख और प्यास से तड़प रही गाय। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन और गर्म हो रहे मौसम ने मवेशियों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। गोशाला संचालक मनमानी शुरू कर रहे हैं। गोशालाओं में गाय और अन्ना पशु भूख और प्यास से तड़प रहे हैं। भूख और प्यास से दो दिन में दो गायों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में सीवर कुआं में संचालित गोशाला में मवेशियों के लिए रखवाई र्गइं नादों में पानी और भूसा गायब हो चुका है। इससे यह तड़प रहे हैं। आसपास के लोग जब तक इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाते, गोशाला संचालक ने दोनों के शव मौके से हटवा दिए। इनका पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। अधिकारियों को भी इनकी मौत की सूचना नहीं दी गई। आसपास के लोगों के मुताबिक गोशाला संचालक मवेशियों की देखरेख करने के बजाय अक्सर गायब रहते हैं।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र केसरवानी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक गाय घायल हो गई थी। उसे गोशाला भिजवा दिया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है। गायों की मौत के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed