{"_id":"cd04541fc48baaed1b55c2db007256bb","slug":"lohia-village-knee-waterlogging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांव में घुटनों तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांव में घुटनों तक जलभराव
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के लोहिया गांव सिंघनापुर की
विज्ञापन
मुख्य गली में नालियां न होने के कारण घरों का गंदा पानी गलियों में भर गया
है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही हैं। वहीं गंदगी से
संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है।
सिंघनापुर निवासी सुरेश चंद्र, राजेश कुमार, रामाधार, गिरीश चंद्र, अहिवरन सिंह आदि का कहना है कि गांव की मुख्य गली में जल निकासी के लिए नाली नहीं बनी है।
इस कारण घुटनों तक पानी भरा है। बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल जाते हैं। बच्चों को जलभराव से होकर निकलना पड़ता है। नोडल अधिकारी से कई बार शिकायत की गई लेकिन उन्होंने जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की।
ग्राम प्रधान शांति देवी का कहना है कि कार्ययोजना बनाकर नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराएंगी। इसके बाद जल निकासी हो जाएगी और ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिल जाएगी।