{"_id":"5fad7bb88ebc3e9b7b6a7abb","slug":"lodar-kee-takkar-se-skootee-savaar-eeematee-kee-maut-kannauj-news-knp5940302155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार ईएमटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार ईएमटी की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। अनियंत्रित लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार ईएमटी की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
थाना इंदरगढ़ के काशीपुर पुरौटिया निवासी राजेश कुमार (25) पुत्र राधाकृष्ण मुरादाबाद में 108 एंबुलेंस पर इमरजेंसी मेडिकल टेकभनीशियन (ईएमटी) के पद पर तैनात थे। वह दीपावली का त्योहार मनाने बुधवार को घर आए थे। राजेश कुमार के पिता नंदपुर गांव में गिट्टी और मौरंग की दुकान किए हैं। राजेश स्कूटी से पिता से मिलने जा रहे थे। इंदरगढ़ तिराहे पर सैय्यद बाबा की मजार के पास तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसेे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मेडिकल कालेज ले आए। यहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद चालक लोडर समेत भाग निकला। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।