{"_id":"60a2ad4d8ebc3e25fd715d39","slug":"lodar-kee-takkar-se-baik-savaar-jeeja-saale-kee-maut-kannauj-news-knp6289663110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़(कन्नौज)। बेकाबू लोडर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तिर्वा कोतवाली के सगरा गांव निवासी संजीव राजपूत(35) पारिवारिक रिश्ते के जीजा राकेश कुमार(37) के साथ अपनी ससुराल हसेरन जा रहे थे। राकेश कानपुर देहात के ककवन थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी थे। ससुराल से संजीव को पत्नी उषा को लेकर आना था। पत्नी एक माह से मायके में रह रही थीं। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास सौरिख की ओर से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। संजीव की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल राकेश को मेडिकल कालेज ले आई। यहां डॉक्टरों ने राकेश को भी मृत घोषित कर दिया। यह हेलमेट लगाए थे।
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक दूबे ने बताया कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने लोडर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।