फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lockdown

सुबह सात से शाम सात तक ही रहेगा अनलॉक

Sun, 30 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कन्नौज। जिले में भी एक जून अनलॉक होने जा रहा है। पांच दिन दुकानें व प्रतिष्ठान तय शर्तों के अनुसार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे। इसके बाद कोरोना कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रहेगा। हफ्ते में दो दिन शनिवार व रविवार को कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दिन वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक जून से नए प्रतिबंधों के साथ कोविड-19 नियमों को लागू कराया जाएगा। सभी के सहयोग से इसे आसानी से किया जा सकता है। लापरवाही हुई तो कोरोना का प्रकोप दुबारा अपनी दस्तक दे सकता है। इसलिए मॉस्क व दो गज की दूरी का पालन हर जगह हर दिन किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकानें, प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति होगी। शनिवार व रविवार बंद रहेगा। फ्रंट लाइन कार्यालय पूरे खुले रहेंगे। बाकी में पचास प्रतिशत उपस्थिति रोस्टर के अनुसार होगी। हर औद्योगिक इकाई में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य होगा। घनी आबादी की सब्जी मंडिया खुले स्थान पर एसडीएम व सीओ की अनुमति से खुलेंगी। स्कूल कालेज व शिक्षण संस्थान शिक्षण के लिए बंद रहेंगे। माध्यमिक व उच्च शिक्षा संस्थाएं कोचिंग संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभाग के अनुसार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट से होम डिलिवरी की अनुमति होगी। हाईवे एवं एक्सप्रेस वे के किनारे के ढाबे व ठेले, खोमचे खुलेंगे। इन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। ट्रांसपोर्ट कंपनियां खुली रहेंगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य धार्मिक स्थलों पर पांच लोगो की अनुमति रहेगी। बस में स्टैंडिंग की अनुमति नहीं। चालक, परिचालक व यात्रियों को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। बस को सैनिटाइज किया जाएगा। दोपहिया पर केवल दो लोग चल सकेंगे। आटो में चालक के साथ केवल दो यात्री। बैटरी ई रिक्शा में चालक सहित तीन लोग सफर कर सकेंगे। चार पहिया में चार लोगों की अनुमति है। अंडा, मांस, मछली की दुकानों पर सफाई, सैनिटाइजर का प्रयोग होगा, इन्हें बंद जगह में बेचने की अनुमति रहेगी, खुले में कोई बिक्री नहीं कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि गेहूं खरीद केंद्र, राशन की दुकानें खुली रहेंगी। खाद, बीज, कृषि उत्पाद से संबंध दुकानें खुली रहेंगी। बिजली दफ्तर व बिल काउंटर खुले रहेंगे। कोचिंग, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब, शापिंग माल पूरी तरह बंद रहेंगे। शादी जैसे आयोजन बंद व खुले में हो सकेंगे इनमें 25 लोग एक समय पर रह सकेंगे। अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा में केवल 20 लोग शामिल हो सकेंगे। इन सभी जगह भी मॉस्क व दो गज दूरी का पालन जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed