फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lockdown did not show effect, jammed in many places

लॉकडाउन का नहीं दिखा असर, कई जगह लगा जाम

Tue, 04 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lockdown did not show effect, jammed in many places
छिबरामऊ। कोरोना के बढ़ते संक्त्रस्मण को देखते हुए राज्य सरकार ने दो दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया था, परंतु सूचना के बाद भी नगर में दुकानों पर कर्फ्यू का असर नहीं दिखा। कई जगह दुकानें खुली थीं। तो अन्य जगहों पर दुकानें बंद कर दुकानदार बाहर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज बस स्टाप के पास सुबह 10 बजे जाम लग गया, जिसके कारण उपचार के लिए जा रहे मरीजों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के खुलने से भी ग्राहकों की खासी भीड़ लगी हुई थी। भीड़ में कहीं भी ऐसा नहीं लग रहा था कि इन्हें कोरोना संक्त्रस्मण का जरा सा भी भय हो।
विज्ञापन

नगर में लॉकडाउन के बावजूद भी चहल पहल व जाम लगने की सूचना पर मतगणना से जागी पुलिस ने अपना डंडा चलाना शुरू किया। इस दौरान महिला चौकी प्रभारी रजनी बाला ने खुली हुई सात दुकानों के चालान कर दुकान के बाहर घूम रहे लोगों को चेतावनी देते हुए घरों में जाने को कहा। इसी पूर्वी बाईपास पर उप निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने मास्क न लगाने पर 14 लोगों के चालान कर शमन शुल्क वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी इंचार्ज विनय शर्मा ने नगर में चार लोगों का लॉकडाउन उल्लंघन में चालान किया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस बल मतगणना में व्यस्त था, जिसके चलते लोग कार्रवाई से बच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed