फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lock down

हॉटस्पॉट से आने वाली शिकायतों का गंभीरता से करें निस्तारण

Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
lock down
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ प्रशासन और ज्यादा चौकन्ना हो गया है। गुरुवार को डीएम और एसपी कोरोना कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां अफसरों ने कहा कि हॉटस्पॉट से आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें। इसके बाद हॉटस्पॉट थरियार खैरनगर गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह विकास भवन के कोरोना कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां कहा कि गैरप्रांतों से लौटे लोगों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा निगरानी समिति का गठन किया गया है। हर दिन का फीडबैक जानने के लिए अफसर नियुक्त किए जाएंगे। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में आए लोगों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन

होम क्वारंटीन लोगों के नियमों का उल्लंघन करने पर एसडीएम और बीडीओ को सूचना दी जाए। आशा कार्यकर्ता बाहर से आने वालों की सूचना के साथ इनकी जांच और होम क्वारंटीन की स्थिति की हर रोज जानकारी दें। हॉटस्पॉट थरियार खैरनगर गांव में पुलिसकर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गांव के अंदर जाने और बाहर आने वाले लोगों के नाम और पता रजिस्टर में दर्ज करने और अधीनस्थ अफसरों को घर-घर जांच करवाने के आदेश दिए। कहा कि पूरे गांव को सैनिटाइज कराया जाए। वहीं डीएम ने कैंप कार्यालय पर सैनिटाइजेशन के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय कन्नौज को हाई प्रेशर वॉशर मशीन दी है। उन्होंने प्रभावी ढंग से सैनिटाइजेशन के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed