फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Loader overturns due to car collision, 19 injured

कार की टक्कर से लोडर पलटा, 19 घायल

Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Loader overturns due to car collision, 19 injured
मेडिकल कालेज में भर्ती घायल। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से सवारियों भरा लोडर पलट गया। इससे 19 लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यह लोग बछज्जापुर से देवा शरीफ जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली के बछज्जापुर गांव निवासी जुल्फिकार, आसिफ, इकमरुननिशा, शहरूननिशा, परवीन, मुस्कान, रविउल्ला, अनम, सिमरन, शोएब, बरियारपुर निवासी अफसाना, समसुर,रज्जाहुसैन कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी मुस्कान और रामप्यारी समेत 19 लोग लोडर में सवार थे। यह लोग देवा शरीफ (बाराबंकी) जा रहे थे। ठठिया थाना इलाके के पिपरौली गांव के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया। हादसे से चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने लोडर में फंसे और दबे लोगों को बाहर निकाला। यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक बेड पर तीन-तीन मरीजों का किया इलाज
घायल सवारियों को इमरजेंसी में अकेले बेड नसीब नहीं हुआ। कर्मचारियों ने एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को लिटाकर उपचार किया। आरोप लगाया गया कि इमरजेंसी के दूसरे वार्ड में बेड खाली होने के बाद भी कर्मचारियों ने लापरवाही की। एक बेड पर कई लोगों का इलाज किया। अस्पताल प्रशासन इससे अनजान बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed